बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक घायल
महासमुंद। ग्राम गढ़फुलझर में बोलेरो वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट बसना थाना में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसना पुलिस को कांताबाई नंद ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 11 मई को उसका पुत्र सुरेंद्र नंद अपनी बाइक हीरो होंडा सीडी डॉन क्रमांक सीजी 11 बीबी 5958 से फुलवारी गया हुआ था। वापसी के दौरान सतनामी पारा गढ़फुलझर के पास सुबह करीब 9 बजे बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 13 यूएफ 3341 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र नंद के दाहिने पैर एवं चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट तथा धारा 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
