आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती, आवेदन 1 जून तक
बिलासपुर, 13 मई 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पत्थरखान एवं कड़ार में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद के लिए ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक आवेदिका 18 मई से 1 जून 2026 तक ऑनलाईन https://aww.e-bharti.in/ वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकती है। आवेदन ऑफलाईन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
