मॉ शारदा सहकारी सोसायटी की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

बिलासपुर, 13 मई 2026/मॉ शारदा खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी सोसायटी मर्यादित इन्दिरानगर के अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा पूर्व में सूची के संबंध में दावा-आपत्ति मंगाये गये थे। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।