प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
विजय बंजारे फिर बने जिलाध्यक्ष, रेखराम बघेल को दोबारा सचिव की जिम्मेदारी
महासमुंद। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन साहू सदन बीटीआई रोड में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी डमरू मनहर (जांजगीर-चांपा) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी यादराम हिरवानी (बिलाईगढ़) की देखरेख में आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, राजमहंत पी.एल. कोसरिया, वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.आर. बंजारे सहित जिला भर से आए आजीवन एवं साधारण सदस्य तथा सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आरती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तय समय अनुसार नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपाध्यक्ष, प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पदों पर एक से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद समन्वय समिति द्वारा आपसी सहमति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
निर्वाचन में विजय बंजारे को पुनः जिलाध्यक्ष एवं रेखराम बघेल को दोबारा जिला सचिव चुना गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर खोशिल गेंड्रे, कुलंजन सोनटके, चिंता साय एवं श्रीमती नूतन कुर्रे निर्वाचित हुए। वहीं घनश्याम जांगड़े को कोषाध्यक्ष, भोजनाथ मधुकर को सहसचिव तथा राजेंद्र मारकंडेय को प्रवक्ता बनाया गया।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंदन रात्रे, आर.एल. व्यवहार, रामकुमार गायकवाड़, संजय कुमार कोसरिया, डॉ. विजय चतुर्वेदी, पाल सिंह बंजारे, हरक मन्नाडे, सेतलाल खुंटे, पवन कुमार लहरे, हेमन कुमार ढीढी, गणेश टंडन, हेमसागर रत्नाकर, श्रीमती अमृता जांगड़े एवं पंचकुमारी योगी को निर्वाचित घोषित किया गया।
महिला, युवा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ का भी गठन
संगठन की 14 उपसमितियों में महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर अनुराधा घृतलहरे, रेखा भास्कर एवं धनीता भास्कर तथा सचिव पद पर ईश्वरी कुर्रे को नियुक्त किया गया।
युवा प्रकोष्ठ में तेजराम चौलिक को जिलाध्यक्ष, मुरलीधर बारिक, गुलशन जांगड़े एवं नेतराम जांगड़े को उपाध्यक्ष, महेश जोशी को सचिव, रोहित रात्रे को प्रवक्ता तथा रंजन जांगड़े को सदस्य बनाया गया।
इसी प्रकार शिक्षा प्रकोष्ठ में राजेश रात्रे को जिलाध्यक्ष एवं देवेन्द्र मिर्चें को सचिव मनोनीत किया गया। शेष पदों पर नियुक्ति जिला कार्यकारिणी की सहमति से बाद में किए जाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा श्रीमती विजयलक्ष्मी जांगड़े, जनपद सदस्य महासमुंद को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष सुश्री अंजलि बरमाल द्वारा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
महासमुंद जिले के सामाजिक कार्यों की हुई सराहना
निर्वाचन पश्चात प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महासमुंद जिले के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले में होने वाले सामाजिक कार्यों का अन्य जिले अनुकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि दादा नकुल देव ढीढी जैसे समाज पुरोधाओं की कर्मभूमि रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला जोशी ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे ने समाज को संगठित रहकर ग्राम स्तर पर शिक्षा एवं रोजगार के लिए कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन राजमहंत पी.एल. कोसरिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन एस.आर. बंजारे ने किया। उन्होंने समाज में अनुशासन एवं संस्कार बनाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर श्रीमती द्रोपती जोशी, गणेश बघेल, भुषण खटकर, तरुण व्यवहार, सुनील बंजारे, सहदेव जोशी, चित्र कुमार भारती, श्यामलाल बारिक, ईश्वर भारतद्वाज, तरुवर कोसरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
