इलाज के दौरान युवक की मौत

बाइक चालक पर मामला दर्ज,फरवरी में हुई थी दुर्घटना
महासमुंद। बसना थाना अंतर्गत जगत चौक भूकेल के पास फरवरी माह में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में अब पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भूकेल निवासी मिनीकेतन पोर्ते (27) 02 फरवरी 2026 को बाइक क्रमांक सीजी 06 एचडी 0801 बजाज प्लेटिना से दीवार पुट्टी का काम करने बसना गया था। काम से लौटते समय एनएच-53 पर बिहारी ढाबा, जगत चौक भूकेल के पास पीछे से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 06 एचए 5468 के चालक ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी।
दुर्घटना में मिनीकेतन बाइक सहित डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए रायपुर ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 एमव्ही एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े