बाजार गए युवक की बाइक अज्ञात ने पार की
महासमुंद। बसना स्थित स्टेट बैंक शाखा के पास खड़ी बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मुकेश निषाद 09 मई 2026 को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीयू 9199 को शाम करीब 7 बजे स्टेट बैंक शाखा बसना के पास खड़ी कर बाजार गए थे। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
