ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर-थ्रेसर क्षतिग्रस्त, एक घायल
मजदूरों को बिठाते समय हुआ हादसा
महासमुंद। बसना थाना अंतर्गत रेमड़ा मोड़ के पास ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम साल्हेतराई निवासी धर्मेंद्र पटेल 09 मई की दोपहर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीके 1225 में धान मिंजाई करने वाली थ्रेसर मशीन जोड़कर बसना जा रहे थे। दोपहर करीब 03:15 बजे एनएच-53 स्थित रेमड़ा मोड़ के पास वे मजदूरों को ट्रैक्टर में बैठा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आए ट्रक क्रमांक बीआर 02 जी 9081 के चालक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक के बाजू वाली सीट पर बैठे साल्हेतराई निवासी विश्वजीत बरिहा के दाहिने हाथ में चोट आई। वहीं ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184, 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
