शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई
गिल ढाबा और पुष्पांजलि होटल के सामने बसना पुलिस की दबिश
महासमुंद। बसना पुलिस ने 08 मई को गिल ढाबा एवं पुष्पांजलि होटल के सामने लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिल ढाबा के सामने लोगों को शराब पीने की सुविधा दी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर शराब सेवन कर रहे लोग भाग निकले। मौके पर साल्हेतराई निवासी मनप्रीत सिंह गिल (33) मिला, जिसने लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास बरामद किए। आरोपी के खिलाफ धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
इसी तरह बस स्टैंड बसना स्थित पुष्पांजलि होटल के सामने पुलिस ने दबिश दी। यहां भी शराब सेवन कर रहे लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर वार्ड-11 निवासी राजू निषाद (54) मिला। पूछताछ में उसने लाभ कमाने के उद्देश्य से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
