अज्ञात बाइक की ठोकर से बुजुर्ग घायल

दूध बेचकर लौट रहे थे घर
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के सल्डीह मार्ग पर दूध बेचकर लौट रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भगतदेवरी निवासी उदार्थो नायक (62) 08 मई 2026 को दूध बेचकर साइकिल से भैरोपुर से वापस लौट रहे थे। शाम करीब 06:30 बजे भगतदेवरी-सल्डीह मार्ग स्थित पुलिया के पास पीछे से आए अज्ञात बाइक चालक ने उनकी साइकिल को ठोकर मार दी। दुर्घटना में उदार्थो सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर, दोनों पैर, हाथ, माथे और नाक में चोटें आईं।
घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बसना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 184, 125(ए) एवं 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।