कोर्ट के आदेश के बाद ढाई साल पुराने मारपीट में एफआईआर दर्ज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी घटना, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप
महासमुंद। करीब ढाई साल पुराने मारपीट के एक मामले में न्यायालय के आदेश के बाद बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 08 दिसंबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में गौरव वर्मा एवं दिनेश वर्मा द्वारा आवेदक रंजीत सलूजा तथा उनके पुत्र गौरव सलूजा के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस दौरान आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट भी की, जिससे उन्हें चोटें आई थीं।
घटना के बाद रंजीत सलूजा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बसना के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया था। मामले की सुनवाई के पश्चात न्यायालय ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके आधार पर बसना थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
