वार्ड चलो, घर चलो अभियान: भाजपा का जनसंपर्क तेज, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बांटी योजनाओं की जानकारी
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा संचालित ‘‘वार्ड चलो, घर चलो’’ अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 25, 26 एवं 30 में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी नागरिकों के साथ साझा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी लोगों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही को अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा उपस्थित नागरिकों को सरबत वितरित कर जनसंपर्क को और मजबूत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य सुजाता विश्वनाथन ने भी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और आमजन से उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, भाजपा मंत्री मनीष बंसल, वार्ड 25 के पार्षद एवं पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष भाऊ राम साहू, वार्ड 26 के पार्षद पीयूष साहू, वार्ड 30 की पार्षद धनेश्वरी सोनवानी, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एम.आर. विश्वनाथन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान एवं जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड 26 के पार्षद पीयूष साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वार्ड 25 के पार्षद भाऊ राम साहू ने किया।
