जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन
महासमुंद। जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी के अवसर पर सोमवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा में उपस्थित जनों ने 13 अप्रैल 1919 की उस हृदयविदारक घटना को याद करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि जलियांवाला बाग की पवित्र मिट्टी आज भी वीरों के बलिदान की साक्षी है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद कर स्वतंत्रता की अलख जगाई।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के बलिदान ने देश में आजादी की मशाल प्रज्वलित की और आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष का मार्ग दिखाया। वहीं, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने इस घटना को इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि यह हमें हमारे पूर्वजों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है।
शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 भारतीय इतिहास का एक अत्यंत दर्दनाक दिन है, जो हमें आजादी के वास्तविक मूल्य का एहसास कराता है। मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने इसे स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि इस घटना के बाद पूरे देश में ब्रिटिश शासन के खिलाफ व्यापक आक्रोश पैदा हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, देश की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर भी मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, गुरमीत चावला, खिलावन बघेल, निर्मल जैन, अन्नु चंद्राकर, संजय शर्मा, मुस्ताक खान (विक्की), तुलसी साहू, गुरप्रीत सिंह धनवा, सोमेश दवे, भरत ठाकुर, देवेश शर्मा, कपिल साहू, नितेंद्र बैनर्जी, अमन चंद्राकर, राजेश नेताम, प्रदीप चंद्राकर, राजू साहू, सुनील चंद्राकर, अनीश राजवानी, मानिक राम साहू, मनोहर ठाकुर, गोपी तारक, राहुल लालवानी, गोपी पाटकर, सतीश कन्नौजे, श्रीमती जयश्री दास, अरिन चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, मोती साहू, लीलू साहू, जावेद जाफरी, जीवन यादव, सुरेंद्र ठाकुर, बसंत चंद्राकर, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
