अम्बेडकर जयंती पर विश्व हिन्दू परिषद ने किया माल्यार्पण, निकाली रैली
महासमुंद। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिला महासमुंद द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अम्बेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान को स्मरण किया गया।
इसके पश्चात परिषद के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, जो स्थानीय नयापारा एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंची। यहां भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों को चॉकलेट वितरित कर खुशियां साझा की गईं।
जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा अम्बेडकर चौक में शीतल पेयजल एवं शरबत वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर, प्रांत समरसता प्रमुख अखिलेश लूनिया, प्रांत धर्म प्रसार सदस्य देवेंद्र दुबे, दानेश्वर (दानू) सिन्हा, संत रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी महंती, जिला सह मंत्री मनीष चंद्राकर, नगर अध्यक्ष चंद्रबदन मिश्रा, नगर मंत्री अश्वनी शर्मा, सह मंत्री प्रदीप वर्मा, ग्रामीण उपाध्यक्ष लोकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
