भीषण गर्मी में राहत: महासमुंद में चार स्थानों पर अस्थायी प्याऊ का शुभारंभ
महासमुंद। भीषण गर्मी के बीच महेश्वरी युवा मंडल द्वारा शहरवासियों और राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से चार प्रमुख स्थान रोशन किराना, अंबेडकर चौक, पिटियाझर रोड और एकता चौक पर ग्रीष्मकालीन अस्थायी प्याऊ का शुभारंभ किया गया। समाज के युवाओं द्वारा यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जो गर्मी के मौसम में लोगों के लिए बड़ा सहारा बनता है।
महेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्याम राठी एवं सचिव गौरव राठी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्याऊ घर खोले जा रहे हैं, इसी क्रम में महासमुंद में भी इसकी शुरुआत की गई है। प्याऊ घरों का उद्घाटन माहेश्वरी सभा धमतरी के जिला उपाध्यक्ष द्वारकादास चाण्डक, वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल चाण्डक, अशोक लढ्ढा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, माहेश्वरी सभा सचिव पारस चाण्डक एवं ओमप्रकाश चाण्डक द्वारा किया गया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने समाज के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक प्याऊ का संचालन एक पुण्य एवं अनुकरणीय कार्य है, जो समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करता है।कार्यक्रम में जगदीश टावरी, योगेश लढ्ढा, ओम चाण्डक, दीपक चाण्डक, सागर चाण्डक, अमन राठी, निखिल टावरी, प्रिंस लढ्ढा, वीर चाण्डक, प्रतीक राठी सहित महिला संगठन से त्रिवेणी राठी, चंदा टावरी, नीतू चाण्डक और ऐनी लढ्ढा भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
