बूथ चलो अभियान से मजबूत होगा लोकतंत्र: चंद्रहास चंद्राकर

बिलाईगढ़ के बया मंडल में अभियान की बैठक
घर-घर संपर्क और मतदाता सूची सुदृढ़ करने पर दिया जोर
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) चंद्रहास चंद्राकर आज बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बया मंडल में आयोजित ‘गांव, बस्ती, बूथ चलो अभियान’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की महत्ता और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” केवल एक नारा नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प है। लोकतंत्र की असली ताकत अंतिम पंक्ति में खड़े उस मतदाता के पास होती है, जिसके वोट से देश की दिशा और दशा तय होती है। ‘बूथ चलो अभियान’ इसी शक्ति को जागरूक और सक्रिय करने का माध्यम है।
चंद्राकर ने अभियान के तीन मुख्य स्तंभों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पहला संपर्क और संवाद, जिसके तहत कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से जुड़ना है और उन्हें उनके वोट की ताकत का एहसास कराना है। दूसरा मतदाता सूची का सुदृढ़ीकरण, जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची को त्रुटिहीन बनाने पर ध्यान देना है। तीसरा बूथ प्रबंधन, जिसके अंतर्गत मतदान के दिन हर मतदाता को बूथ तक लाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी।
कार्यक्रम में बया मंडल के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष जीवधन बरिहा, महामंत्री लोकनाथ रात्रे, जिला पंचायत सभापति गायत्री बरिहा, जिला मंत्री बेदराम बरिहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगत नायक, उपाध्यक्ष संजय यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष कपिल देव नायक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नूरपति नायक, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रेमचंद पटेल, आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष मोहन नेताम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन मिला।