शराब बेचने वाला व्यक्ति पर कार्रवाई

महासमुंद। ग्राम तेंदुकोना धान मंडी के पास पेड़ के नीचे देशी प्लेन शराब बिक्री कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ तेंदुकोना थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम तेंदूकोना धान मंडी के पास कोसम पेड के नीचे में एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस आरोपी कौहाकुड़ा थाना तेंदुकोना निवासी सोमनाथ ध्रुव (35) के कब्जे से 23 पौवा देशी प्लन रोमियो शराब कीमत 1840 रुपए को बरामद कर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की।