पति ने पत्नी को पीटा

महासमुंद। महिला के साथ मारपीट के मामले में आरोपी पति के विरूद्ध बसना थाने में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को जामली थाना बसना हाल निवास जोगनीपाली थाना सरायपाली निवासी पूजा सागर (23) ने बताया 06 अप्रैल को सुबह करीब 8:30 बजे का ग्राम जामली में घर में थी, तभी उसके पति राजेश सागर द्वारा पारिवारिक बातों को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115(2), 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।