बाइक हटाने को लेकर विवाद, मारपीट
महासमुंद। गणेश मार्केट के सामने से बाइक हटाने को लेकर हुए मारपीट के मामले में आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस को प्रार्थी वार्ड नं 26 क्लबपारा निवासी विकास जैन ने बताया कि वह कोरियर का काम करता है। 8 अप्रैल की शाम करीबन 6.30 बजे अपनी बाइक को गणेश मार्केट के सामने खड़ी कर अपने दुकान चला गया। वापस आकर देखा तो जैयश साहू द्वारा उसके बाइक को खींचकर दूसरी जगह रख दिया था। जिस पर उसने जैयश साहू से पूछा कि मेरे मोटर सायकल को खीचकर क्यों ले गये हो, मुझसे चाबी मांग लेते। इतने में आरोपी जैयश साहू ने गुस्से में आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
