एनएसयूआई स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण

महासमुंद। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन एस यू आई) के स्थापना दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई।
कार्यक्रम में खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चावला, दाऊलाल चंद्राकर, मोहित ध्रुव, हीरा बंजारे, भरत ठाकुर, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश चंदन साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमीत चावला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर एवं ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने कहा कि एन एस यू आई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र इकाई है, जिसकी स्थापना स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन में युवाओं को संगठित करने और छात्र शक्ति को देश निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद किया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर इसे मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दीपेश ध्रुव, पार्थित पांडे, हितेश शर्मा, अनीश यादव, विनय जयश्वाल, आर्य गिलहेरे, भुनेश्वर दीवान, घनश्याम साहू, पुष्कर साहू, सितेश साहू, अंशु डेडसेना, मुकुंद कन्नौजे, चुन्नीलाल साहू, हर्ष साहू, छोटू ध्रुव, युवराज सिंह ठाकुर, दीपक साहू, युवराज कन्नौजे, फलेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।