60 हजार का गांजा जब्त

महासमुंद। बसना पुलिस ने परसकोल चौक पुलिया के पास एक व्यक्ति से 60 हजार रुपए का गांजा बरामद किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि परसकोल चौक पुलिया के पास ग्राम परसकोल का राजेश साहू गांजा बिक्री करने ग्राहक की तलाश रहा है। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से 1.20 किलो गांजा बरामद किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।