भाजपा स्थापना दिवस पर सिरपुर में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
महासमुंद जिले के सिरपुर बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सिरपुर पटेवा मंडल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व समर्पण को दोहराया। पूरे आयोजन के दौरान जोश और संगठनात्मक एकता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिशा रामस्वरूप दीवान उपस्थित रहे, वहीं मुख्य वक्ता परमसम्मानीय धरम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चन्द्राकर, मंडल महामंत्री सुनील पटेल एवं गोपी ध्रुव, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश गोल्डी साहू, नंदकिशोर यादव, रामेश्वरी चेलक (मंडल उपाध्यक्ष), दुलरुवा धीवर, सुखीराम हिरवानी, मनोहर साहू, लीलाधर नायक, अजय साहू, डॉ. सोहन साहू, चैतराम ध्रुव, राधे नायक, प्रकाश पटेल (जिला पंचायत प्रतिनिधि), महिला मोर्चा की निशा जोगी, कुंती देवी साहू, गोस्वामी दीदी, टीकाराम पटेल, रामस्वरूप दीवान, लक्की टावरी, कुबेर निषाद, रवि सोनकर, चंद्रशेखर पटेल, बाबूलाल ध्रुव, नंदलाल पटेल, तीरथ दीवान, नंदलाल सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।
