शादी के निमंत्रण को लेकर पीटा
महासमुंद।सरायपाली पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कोयलारीडीह निवासी गंगाधर यादव (62 ) 05 अप्रैल को गांव के नीलमणी पटेल के किराना दुकान गया था, इसी दौरान मोहर साय यादव, धोबीलाल यादव ने अपनी लड़की की शादी में घासीराम को क्यों निमंत्रण दिये हो, कहते हुए गाली- गलौज कर डंडे से पीटा। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
