इनोवा की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
महासमुंद। ग्राम खरोरा में सड़क किनारे खड़ी एक कार को इनोवा कार ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस को वेंकटेश चंद्राकर ने बताया कि वह कार क्रमांक सीजी 04 एमएन 8888 से 05 अप्रैल की रात करीब 07.45 बजे बजे खरोरा चाय दुकान गया था। उसने कार सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान महासमुंद की ओर से आ रही कार टोयोटा ईनोवा क्रमांक सीजी 04 डीसी 7861 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
