बैठक से लौट रहे युवक से मारपीट
महासमुंद। परसकोल निवासी एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम बरिहा ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल की रात गांव में कीर्तन संबंधी बैठक के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान बैगापारा चौक के पास चिंटू साहू ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर पुरूषोत्तम साहू भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर एक राय होकर गंगाराम के साथ मारपीट की और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
