डाइट में विज्ञान मेला आयोजित, ‘करके सीखने’ पर दिया गया जोर
महासमुंद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में विज्ञान-गणित क्लब के तत्वावधान में विज्ञान मेले का सफल आयोजन किया गया। “खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” थीम पर आधारित यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप रहा, जिसमें डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की संयोजक दुर्गा सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान केवल पढ़ने का नहीं, बल्कि सीखने और समझने का विषय है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में ‘करके सीखने’ की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए बेहद उपयोगी बताया।
संस्था की उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा ने खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हम क्या खा रहे हैं।
मेले में छात्र-शिक्षकों द्वारा नकली खाद्य पदार्थों की पहचान, पैक्ड फूड के लेबल पढ़ने की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक प्रदर्शन किए गए। इसके साथ ही फायरलेस कुकिंग, हर्बेरियम प्रेजेंटेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पोस्टर, रंगोली, विचार गोष्ठी और क्विज जैसी विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान माता कर्मा महिला महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेतलाना नागल को विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रूपाली, पायल, गगन, माधुरी, घनेश्वरी, मीना ठाकुर, निकिता, धर्मेंद्र, मन्नू, शुभम, टोमन, सुधांशु जगौतिन, प्रीति, खिलेश्वरी, समीक्षा सहित अनेक छात्र-शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही राजेश चंद्राकर, सुलभा द्विवेदी, मुरलीधर वर्मा, संतोष साहू, टेकराम सेन, किरण कुमार कन्नौजे, सुमन दीवान, तिलोत्तमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू, आकांक्षा, गरिमा, योगेंद्र, तरुण, प्रदीप, सुसैन, मरकाम, हीरामन, अजय एवं उदित ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनुज द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन किरण कन्नौजे एवं विज्ञान क्लब प्रभारी दुर्गा सिन्हा ने की।
