मोबाइल लूटकर युवक से मारपीट
महासमुंद। एक युवक से दो लोगों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। मामले की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को वार्ड-02 खल्लारी माता फिंगेश्वर हाल निवास नदी मोड़ घोड़ारी बाजार पारा निवासी चंद्रशेखर कोसले ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की दोपहर करीब 05.54 बजे महासमुंद बस स्टैंड में बस से उतरकर पैदल घोड़ारी की ओर जा रहा था, तभी महानदी हॉस्पिटल के सामने पीछे से आ रहे आॅटो को रोका, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, उसने आॅटो वाले को घोड़ारी नदी मोड़ जाने बोला, जिस पर उसने ऑटो में बैठाया। खरोरा शहीद स्मामरक के पास तालाब के किनारे ले जाकर ऑटो चालक ने वाहन को रोक दिया और पूछने पर कहा कि दो मिनट रूककर चलेंगे कहकर तालाब में शिव मंदिर के पास चले गए और उसे भी अपने पास बुलाया। जब वह शिव मंदिर के पास गया तो वे दोनों व्यक्ति गांजा पीने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति मुझसे मोबाइल मांगा, मना किया तब उक्त व्यक्ति ने मोबाइल लूटकर मारपीट की। बाद दोनों ने उसे शिव मंदिर से कुछ दूर तालाब किनारे ले जाकर छोड़ दिया। उन्होंने एक व्यक्ति से मोबाइल मांगकर घटना की जानकारी पिता कोे दी। रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध 296, 3(5), 309(6), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
