प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में कमला बरिहा का सम्मान

राष्ट्रीय महिला प्रतिभा सम्मान से हुईं गौरवान्वित
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व पार्षद श्रीमती कमला बरिहा को प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए “राष्ट्रीय महिला प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान, महिला सशक्तिकरण और समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके करकमलों से श्रीमती बरिहा को सम्मानित किया जाना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने महिलाओं की भूमिका को समाज के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली और समर्पित महिलाओं का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती कमला बरिहा ने इस उपलब्धि को अपने क्षेत्र की जनता और सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि वे आगे भी समाज सेवा और महिला उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।