हितग्राहियों को शीघ्र पेंशन राशि जारी करें सरकार : निखिलकांत
महासमुंद। पालिका क्षेत्र के पेंशन हितग्राहियों को विगत चार महीने से पेंशन नहीं मिल पाने से उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। उक्त समस्या के समाधान की मांग करते हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि गत 4 महीनों से हजारों पेंशन हितग्राहियों को उनकी राशि नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सरकार का ध्यान अकर्षित कर बताया है कि नगर पालिका क्षेत्र में विधवा पेशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेशन,समाजिक पेशंन, सुखद सहारा आदि पेंशन के लिए सरकार ने राशि जारी नहीं की है जिसके कारण पिछले चार -पांच महीनों से हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिला है। जिसके कारण पेंशनर भारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में वृद्धा पेंशनरों को माह नवम्बर 2025 के बाद से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशनरों को दिसम्बर 2025 के बाद अन्य पेंशनरों को माह नवम्बर 2025 के बाद से पेशन नहीं मिला है। इनमें से अधिकत्तर ऐसे हितग्राही हैं जिनकी आजीविका पेंशन पर ही निर्भर है।उन्होंने यह बताया है कि पेंशन न मिलने के कारण आम लोगों का भाजपा की गारंटी पर से विश्वास उठने लगा है। राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल हो रही है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने सरकार से पेनशरो के लिए शीघ्र राशि जारी करने की मांग सरकार से की है।
