मौसम सामान्य, कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार
तेज गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना
महासमुंद। जिले में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है और लोगों को तेज गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में थोड़ी ठंडक घुली है। महासमुंद जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रहा। हवा की गति सामान्य बनी हुई है और आर्द्रता में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
बारिश और चेतावनी:
प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने के आसार हैं। वहीं अगले दो दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।
27 मार्च को आसमान साफ रह। तेज धूप होने के कारण गर्मी का एहसास होने लगा।
कुल मिलाकर, मौसम संतुलित बना हुआ है और आने वाले दिनों में हल्की ठंडक के साथ राहत भरा माहौल देखने को मिल सकता है।
