ओडिशा का शराब बेच रहे दो गिरफ्तार
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने ग्राम साल्हेभांठा में शराब बेच रहे ओडिशा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि साल्हेभांठा सरपंच ने सूचना दी थी कि शराब बिक्री कर रहे ओडिशा के व्यक्तियों को खेत के पास पकड़कर रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महातम तोरा थाना खरियार रोड जोंक जिला नुवापाड़ा ओडिशा निवासी खेमराज राउत (26), माहतम तोरा थाना खरियार रोड जोंक जिला नुवापाडा ओडिशा निवासी अनार सिंग राउत (21) से 7.400 लीटर हिरण छाप महुआ शराब व एक बाइक को बरामद की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
