लोहिया जयंती पर महासमुंद में श्रद्धांजलि, समाजवादी विचारों पर चलने का संकल्प

महासमुंद। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर महासमुंद स्थित लोहिया चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लोहियावादी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से आयोजन गरिमामय रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने लोहिया जी के समाजवादी विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, आर्थिक न्याय और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का उनका संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने में मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को लोहिया चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समाजवादी विचारधारा से प्रेरित वरिष्ठजनों ने उन्हें श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दाऊलाल चंद्राकर, दिलीप कौशिक, राजेश्वर खरे, नारायण नामदेव एवं शाहबाज राजवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निखिलकांत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जनहित के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से महासमुंद को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, ईश्वरी संजय भोई, पार्षद ओमन टोमन कागजी, मुन्ना देवार एवं जितेंद्र ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।