श्रीराम टोली ने बाजे-गाजे के साथ निकाली चुनरी यात्रा
महासमुंद। श्रीराम टोली परिवार द्वारा नवरात्र पंचमी पर बाजे गाजे के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष व टोली के प्रभारी शरद मराठा ने बताया कि ब्रम्ह मुहुर्त में 5 बजे माता की 151 फीट चुनरी यात्रा पुरानी मंडी चौक से बाजे गाजे, भजन कीर्तन करते हुए निकाली गई, जो बग्गा स्टोर्स चौक, अम्बेडकर चौक, विठोबा टाकीज चौक, नीलकंठ साकरकर चौक से महामाया मंदिर पहुंची। जहां मंदिर में माता की पूजा-अर्चना कर चुनरी भेंट की गई। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने चुनरी यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर लगातार 2 वर्ष से सुबह प्रतिदिन श्रीराम भक्ति के साथ 50-60 भक्तों द्वारा मांदर ढोल झांझ मंजीरा के साथ प्रभातफेरी निकाली जाती है। चुनरी यात्रा में युवा, मातृ शक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
