खरोरा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
महासमुंद। ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन एवं महाविद्यालयीन छात्र उपस्थित रहे। अध्यक्ष युवराज सिंह चंद्राकर ने कहा कि देश व प्रदेश में 23 मार्च को शहीदों को याद किया जाता है। कई संगठन अलग-अलग तरीकों से आज उन्हें नमन करते हैं। पूर्व सैनिक कन्हैया लाल सोनी ने शहीद भगत सिंह राजगुरु, सुखदेव अमर रहे के नारे लगाए।
