रंगमंच निर्माण के लिए नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
अध्यक्ष निधि की 5 लाख रुपए से होगा निर्माण
महासमुंद। नयापारा वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 के मध्य स्थित चौक पर संतोषी मंदिर के समीप अब सुसज्जित रंगमंच का निर्माण किया जाएगा। आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने दोनों वार्ड के पार्षदों व नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वार्डवासियों की मांग पर उक्त रंगमंच के लिए पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने अध्यक्ष निधि से 5 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। भूमिपूजन पश्चात नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वार्ड में रंगमंच की सौगात मिलने से कार्यक्रम, आयोजन कराने में सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास शहर वासियों को मूलभूत तथा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा ने निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान वार्ड 07 के पार्षद मुस्ताक खान, 08 के पार्षद जरीना हाफिज कुरैशी ने भी संबोधित किया। सभापति गण ज्योति रिंकू चन्द्राकर, ईश्वरी संजय भोई, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, सूरज नायक, गुलशन साहू, पार्षद ओमीन तोमन कागजी, सीता टोंडेकर, कल्पना सूर्यवंशी, भाऊ राम साहू, पीयूष साहू, धनेंद्र चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, मुन्ना देवार, राहुल आवड़े तथा वार्डवासी सुनीता साहू, शिवकुमारी औसर, शुभ्रा तंबोली, लक्की पटेल, दीप्ति औसर, ऊषा ठाकुर, अनिता सोनी, सुनैती पटेल, कुमारी पटेल, अमतिमा औसर, जिज्ञासा औसर, दुर्गा बघेल, अहिल्या चंद्राकर, सरिता भोसले, निर्मला साहू, सुमन भोसले, श्रद्धा भोसले, अनुराधा भोसले आदि उपस्थित रहे।
