20 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम कर्राभौना में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखा हुआ था। मौके से लगभग 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल भारद्वाज (25), निवासी ग्राम कर्राभौना, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
