छिन्दगढ़ में 23 मार्च को होगा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम

सुकमा, 22 मार्च 2026/जिले के युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टैंड-अप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 23 मार्च 2026 को जनपद पंचायत छिन्दगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में जिले के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।