सुकमा में 23 को उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
सुकमा, 21 मार्च 2026/जिले में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला दिनांक 23 मार्च 2026 को शासकीय आई.टी.आई., सुकमा में आयोजित होगी। कार्यशाला में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) सहित औद्योगिक नीति 2024-30 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, ऋण प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा।
