आबकारी आरक्षक के लिए दो चयनित
महासमुंद। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के 02 अभ्यर्थियों का चयन आबकारी आरक्षक के पद पर हुआ है। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के जिला समन्वयक डी. बसंत साव ने बताया कि आबकारी आरक्षक 2025 के फाइनल में नीरज कुमार चंद्राकर, पीतांबर डड़सेना चयनित हुए हैं। इस तरह नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय से अब तक प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 138 हो गई है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह , सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी रवि साहू , जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक जिला परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार कन्नौजे, डी. बसंत साव, मनोज पुरी गोस्वामी, नवकिरण अकादमी के विषय विशेषज्ञ चंद्रशेखर साहू, हरिशंकर पटेल, सौरभ जैन, राजदीप साहू, देवेंद्र निषाद, ग्रंथपाल यश चक्रधारी, भागवत प्रसाद पटेल, विवेक चंद्राकर, परस कमार, रीतेश नायक, सौरभ सोनवानी, टकेश साहू ने हर्ष जताया है।
