टहलने निकले व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत

महासमुंद। बाइक की टक्कर से एक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंगपुर का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 20 मार्च की रात को खाना खाने के बाद रविंद्र मिर्धा मामा लेकरू मांझी के साथ पैदल टहलने गया था। इसी दौरान बाइक क्रमांक सीजी 06 एचजी0489 के चालक ने उन दोनों को पीछे से ठोकर मार दिया। रविंद्र मिधा के सिर व शरीर के अन्य भाग में चोट आई वहीं लेकरू मांझी के पीठ व पैर में चोट आई जिन्हें सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रविंद्र मिर्धा की मौत हो जाना बताया। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 125 (ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।