काव्य गोष्ठी ‘याद करो कुर्बानी’ आज
महासमुंद। अमर क्रांतिवीरों सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु के शहादत दिवस पर 23 मार्च को साहित्य समिति आस्था के संयोजन में काव्यगोष्ठी याद करो कुर्बानी का आयोजन किया गया है। यह आयोजन साहित्यकार एस चंद्रसेन के निवास जीवन सदन, त्रिमूर्ति कालोनी में अपरान्ह 3 बजे से प्रारंभ होगा। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आनंद तिवारी ‘पौराणिक’ करेंगे। काव्य प्रेमियों से उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
