स्वर्णकार समाज की नगर इकाई गठित, सुझाव किए साझा

श्री राम के जयघोष के साथ सभा का शुभारंभ, सक्रियता का दिलाया भरोसा
महासमुंद। स्वर्णकार (सोनार) समाज की नगर इकाई का गठन स्थानीय स्वाध्याय भवन में हुआ। गठन के लिए आहूत सभा में शहर सहित आसपास के निवासरत समाजजनों ने अपनी महती सहभागिता से सभा को सफल बनाया। बता दें कि शहर में निवासरत समाज के सभी परिवार इस सभा में आमंत्रित रहे। सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान श्री राम के छायाचित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने सामाजिक एकजुटता और सहभागिता के साथ आगामी दिनों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और आयोजनों के सुझाव साझा किए। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में लगातार परिवार सहित अपनी सक्रियता बनाए रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में शंकर लाल सोनी, मोहन लाल सोनी, मधुसूदन सोनी, सीतेश सोनी, घनश्याम सोनी, नेमीचंद सोनी, राजेश सोनी, राकेश सोनी, नरोत्तम चौधरी, महेश सोनी, कन्हैया लाल सोनी, रत्नेश सोनी, हिरेन्द्र सोनी, बसंत सोनी(बाबा), चिरंजीव सोनी, शैलेन्द्र सोनी, आकाश सोनी, विक्रम सोनी, रवि सोनी, गिरीश सोनी, पल्टन सोनी, व्यासनारायण सोनी, मुरारी सोनी, भीम सोनी, राजा सोनी, गोपाल सोनी, युवराज सोनी, सीताराम सोनी, आलोक सोनी, मनोज कुमार सोनी, सूरज सोनी, हरि सोनी, रणधीर सोनी, राजेश सोनी, कल्लू सोनी, चमन सोनी, सुभाष सोनी, बहादुर सोनी, नरेश सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, ओमप्रकाश सोनी, किशोर सोनी, कृष्णा सोनी, राजेश सोनी, विक्की सोनी, सुभाष पोद्दार, अभिमन्यु सोनी, राजेश सोनी, रवि सोनी, संतोष सोनी, हेमलाल स्वर्णकार ने उपस्थिति दी।