अज्ञात डंपर ने मारी ठोकर, दो की मौत
महासमुंद। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने अपराध कायम किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि केंदूढार दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात डंपर की ठोकर से बाइक क्र. सीजी 06 जीवी 1290 बाइक चालक सागरपाली निवासी बिद्र सोनी (19 ) और बबलू मिर्धा उर्फ हराधन मिर्धा (22 ) सागरपाली मार्ग में क्षत -विक्षत हालत में पड़े थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई में लिया है।
