झूलेलाल जयंती पर निकली शोभायात्रा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

महासमुंद। सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर नेहरु चौक में स्वागत किया। जयंती की बधाई देते हुए पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि झूलेलाल केवल सिंधी समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए जल और ज्योति के आराध्य देव हैं, जिन्होंने धर्म की रक्षा और समाज में समरसता का संदेश दिया। डॉ. चोपड़ा ने आगे कहा कि -आयो लाल झूलेलाल के जयकारों से गूंजायमान यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है और भगवान वरुण देव का यह अवतार हमें सदैव सत्य और परोपकार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा ,जिलाध्यक्ष येतराम साहू, भाजपा नेता महेंद्र जैन, कौशल्या बंसल, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर, राकेश सचदेव, पार्षद माखन पटेल, पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, महेंद्र सिक्का सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।