ऑनलाइन खेल रहे जुआ, दो खिलाफ कार्रवाई

महासमुद। बसना पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खेल रहे डेली नीड्स संचालक और एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि भंवरपुर चौक स्थित श्री डेली नीड्स दुकान में दुकान संचालक व एक अन्य के ऑनलाइन जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकान संचालक ग्राम पौंसरा निवासी संपत बारीक (38) व ग्राम मेमरा निवासी चंद्रध्वज बारीक (48) के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ छग राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध कायम किया गया है।