अयोध्या नगर जन कल्याण सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन
महासमुंद। वार्ड क्रमांक 3 स्थित अयोध्या नगर जन कल्याण सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 20 मार्च 2026 को संपन्न हुई। बैठक में कॉलोनी के बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जहां संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक पद पर शंकर सिंह ठाकुर, भवन कुमार ढिढी एवं एस.के. सोरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद के लिए नुकेश महंत, उपाध्यक्ष के रूप में संतोष साहू (टम्मा), सचिव के रूप में राजेंद्र कौशिक (राज), कोषाध्यक्ष के रूप में श्रवण चंद्राकर, संगठन सचिव के रूप में अकरम खान तथा मीडिया प्रभारी के रूप में अमित सक्सेना का चयन किया गया।
बैठक में पूर्व पदाधिकारियों—पूर्व संरक्षक आर.के. श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष चमन साहू, पूर्व सचिव शिवकुमार साहू एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा विमल मन्नाडे, सरजू दास मानिकपुरी, रूपसिंग दीवान, श्रीमती आर. साहू, श्रीमती ब्रिजेन हीरा बंजारे, ओमप्रकाश ठाकुर, सौरभ तोमर, डिगेश ठाकुर, जितेंद्र पाठक, कृष्णा उरांव, दीपक दीवान, देवेंद्र पांडे, रामानंद ध्रुव, उमाशंकर दुबे, इंदु सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रस्तावित किया गया।
बैठक में आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
