कांग्रेस की बैठक संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प
महासमुंद। ग्राम अमावस में आज कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासमुंद ग्रामीण की अध्यक्ष अनु चंद्राकर द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनसमस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष अनु चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भी अपने-अपने विचार रखे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
