तुसदा में कैश और आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। खल्लारी पुलिस ने जेवर और नकदी चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। तुसदा की ओमीन साहू ने पुलिस को बताया कि उनका पति 18 मार्च की सुबह मुरमुरा चले गए थे और शाम करीब 5 बजे वह खुद घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ मायके ग्राम जिवतरा गई थी। 19 मार्च की सुबह लौटने पर घर का दरवाजा गुजर से अलग होकर खुला था, घर के अंदर कमरा में रखी आलमारी का भी दरवाजा खुला था, सामान बिखरा हुआ था और आलमारी से चांदी की साटी एक जोड़ी, सोन पत्ती 8 नग, सोने का गेहूं दाना 2 नग, चांदी की चेन 2 नग, चांदी की पायल 2 जोड़ी, 1 जोड़ी सोने की टॉप्स, चांदी का सिक्का 2 नग, लक्ष्मी करधन 1 नग ( कीमत लगभग 40 हजार रुपए ) व नकदी 12 हजार रुपए गायब थे। रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।