नकाबपोशों ने ट्रक से निकाला डीजल, ड्राइवर से रुपए छीने
महासमुंद। कोडार बांध के पास खड़े एक ट्रक से नकाबपोशों ने डीजल निकालकर ड्राइवर से रुपए छीन लिए। रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को बडअमलीपाली थाना भटली जिला बरगढ ओडिशा निवासी सुसान भोसागर ने बताया कि वह ट्रक क्रमांक ओडी 17 एम 7298 में झारसुगड़ा ओडिशा से माल लेकर रायपुर जा रहा था। 19 मार्च की सुबह करीब 4 बजे कोडार बांध के पास गाड़ी खड़ी कर टायर चेक कर रहा था, तभी अचानक स्कार्पियो से 03-04 नकाबपोश आए और उनसे 900 रुपए छीन लिए। बाद ट्रक की टंकी तोड़कर 350 लीटर डीजल (कीमत 32550 रुपए) ले गए। रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
