छत में सो रहा था परिवार, 2.50 लाख नकदी व ज्वेलरी पार

महासमुंद। ग्राम कुकराडीह के एक घर से अज्ञात चोरों ने ढाई लाख नकदी समेत सोने के जेवर पार कर दिए। पुलिस को कुकराडीह निवासी नरेश दीवान (30) ने बताया कि 18 मार्च को उसका साढ़ू परिवार सहित मेरे घर आया था। खाना खाने के बाद घर के मुख्य दरवाजा तथा कमरे में ताला लगाकर पूरा परिवार रात करीब 9.30 बजे छत में सोने चला गया। सुबह करीब 5 बजे पत्नी केंवरा बाई दीवान नीचे आई तो देखा कि मुख्य दरवाजा तथा कमरा का ताला टूटा हुआ था। अंदर आलमारी से करीब ढाई लाख रुपए, पुरानी इस्तेमाली सोने की टॉप्स व सोने की मराठी माला गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है।