युवक से 7 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद। पटेवा पुलिस ने ग्राम मानपुर में एक युवक के कब्जे से महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने मानपुर थाना पटेवा निवासी विकास बंजारे ऊर्फ बबलू बंजारे (20) से उसके घर के आंगन से 7 लीटर महुआ शराब (कीमत करीब 1400 रुपए) बरामद कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
